Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबररायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी, अदिति सिंह के साथ पूर्व विधायक अखिलेश सिंह...

रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी, अदिति सिंह के साथ पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को देंगी श्रद्वांजलि


रायबरेगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच गईं हैं। रायबरेली आते ही प्रियंका सीधे सदर विधायक अदिति सिंह के आवास लालूपुर चैहान पहुंची। वहां प्रियंका ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

प्रियंका वाड्रा ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की पत्नी वैशाली सिंह, उनकी बेटी सदर विधायक अदिति सिंह और दिव्यांशी सिंह से मिलकर दुख बांटा और कहा कि हम सब आपके साथ हैं।

इसके बाद दोपहर एक बजे प्रियंका रेल कोच फैक्टरी लालगंज पहुंचेंगी और वहां पर निजीकरण के खिलाफ आंदोलित कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी बात को सुनेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है कि प्रियंका के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। एएसपी शशिशेखर सिंह का कहना है कि प्रियंका वाड्रा के दौरे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments