Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरदिवंगत अरूण जेटली के घर पहुंचे पीएम मोदी, परिवार के सदस्यों से...

दिवंगत अरूण जेटली के घर पहुंचे पीएम मोदी, परिवार के सदस्यों से कर रहे हैं मुलाकात


दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्व वित्त और रक्षा मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। हालांकि उनसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जेटली के आवास पर पहुंच गए हैं। वह परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की बात करें तो वह फ्रांस के बियारित्ज शहर में जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद सोमवार को ही स्वदेश के लिए रवाना हुए थे। सोमवार को जेटली की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित कर दी गईं। 66 साल के जेटली ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में शनिवार को 12रू07 पर आखिरी सांस ली। उन्हें नौ अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।

अरुण जेटली के घर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

जानकारी के अनुसार मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे जेटली के परिवार से मिलने के लिए उनके दिल्ली के कैलाश कालोनी स्थित आवास पर जाएंगे। बता दें कि विदेश में होने के कारण प्रधानमंत्री मोदी जेटली परिजनों से मुलाकात नहीं कर पाए थे। उन्होंने शनिवार को बहरीन से जेटली की पत्नी और पुत्र से बात की थी और शोक जताया था। दोनों ने प्रधानमंत्री से अपनी विदेश यात्रा रद्द नहीं करने का अनुरोध किया था।

मेरा दोस्त अरुण चला गया
प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन से अरुण जेटली को याद करते हुए कहा था कि जिस दोस्त के साथ उन्होंने जिंदगी का लंबा सफर तय किया, आज वह दोस्त साथ छोड़ कर चला गया। आज मैं अपने भीतर गहरा दर्द दबा बैठा हूं। पहले बहन सुषमा चली गईं, अब दोस्त अरुण चला गया। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मैं यहां बहरीन में हूं और मेरा दोस्त अरुण इस दुनिया में नहीं रहा।

वहीं मोदी ने भावुक होकर लगातार कई ट्वीट में उन्होंने जेटली को याद करते हुए लिखा था कि मैंने एक अहम दोस्त खो दिया है, मुद्दों पर उनकी समझ बहुत गहरी थी। वह हमें कई सुखद स्मृतियों के साथ छोड़ गए। हम उन्हें याद करेंगे।

आर्थिक विकास और रक्षा क्षमता में किया इजाफा
पीएम मोदी ने एक और ट्वीट में कहा, जेटली ने अपने लंबे राजनीतिक कैरियर में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए भारत के आर्थिक विकास, हमारी रक्षा क्षमता को मजबूत करने, लोगों के अनुकूल कानून बनाने और अन्य देशों के साथ कारोबार बढ़ाने में योगदान किया।

पार्टी विचारधारा को आसान शब्दों में बताया
मोदी ने अपने ट्वीट में भाजपा में जेटली के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा, भाजपा और जेटली में अटूट रिश्ता था। एक जोशीले छात्र नेता के तौर पर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को बचाने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। वह हमारी पार्टी के सबसे पसंदीदा चेहरा रहे, जो समाज के व्यापक हिस्सों के समक्ष पार्टी कार्यक्रमों और विचारधारा को आसान शब्दों में पेश करते थे।

पत्नी और बेटे से की बात
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, जेटली राजनीति के पुरोधा थे, ज्ञान से भरे हुए और कानून के विद्वान। वह स्पष्ट सोच वाले नेता थे जिन्होंने भारत की प्रगति में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनका चले जाना बहुत पीड़ादायी है। मैंने उनकी पत्नी संगीता जी और बेटे रोहन से बात कर संवेदना जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments