Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरउत्तर प्रदेश को मिलेंगे सात नए मेडिकल कॉलेज, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश को मिलेंगे सात नए मेडिकल कॉलेज, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन


बहराइच। उत्तर प्रदेश को आज सात नए मेडिकल कॉलेज मिलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच से एक साथ सभी का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री कल रायबरेली के दौरे पर थे।

वहां उन्होंने अमर नायक राना बेनीमाधव बख्श सिंह की 215वीं जयंती पर फिरोज गांधी कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक देश एक हो इसके लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी, ऐतिहासिक, साहसिक निर्णय लिए जा रहे हैं।

पूरे देश को एकजुट होकर इस अभियान से जुड़ना चाहिए लेकिन एक परिवार इसका विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक ये देश गांधी परिवार के पाप सहता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments