Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकरतारपुर काॅरिडोर को लेकर जीरो प्वाइंट पर भारत-पाक के बीच बैठक जारी

करतारपुर काॅरिडोर को लेकर जीरो प्वाइंट पर भारत-पाक के बीच बैठक जारी


दिल्ली। करतारपुर गलियारा प्रोजक्ट को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच जीरो प्वाइंट पर एक तकनीकी बैठक हो रही है। इस बैठक में उद्घाटन की तिथि को लेकर विचार विमर्श होने की संभावना है।

यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा तथा भारतीय सिख तीर्थयात्रियों की वीजा मुक्त आवाजाही की सुविधा प्रदान करेगा। सिख तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल अनुमति लेनी होगी। करतारपुर साहिब की स्थापना गुरू नानक देव ने 1522 में की थी।

पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने गुरुवार को साप्ताहिक ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा था कि करतारपुर गलियारे पर तनकीकी बैठक कल जीरो प्वाइंट पर होगी।

उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और करतारपुर साहिब गलियारे पर तकनीकी बैठक जीरो प्वाइंट पर 30 अगस्त को आयोजित की जा रही है।

जीरो प्वाइंट वह बिंदु है जहां गलियारे का भारतीय हिस्सा और पाकिस्तानी हिस्सा मिलेंगे।

पाकिस्तान और भारत गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर 12 नवंबर को लाहौर से करीब 125 किलोमीटर दूर नारोवाल में गलियारे के उद्घाटन के संबंध में अब भी तौर-तरीकों पर विचार कर रहे हैं। यह गलियारा 1947 में भारत की आजादी के बाद से दोनों पड़ोसी देशों के बीच पहला वीजा मुक्त गलियारा भी होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments