Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरनेशनल हेराल्ड मामले की सुनवाई शुरू, कांग्रेस के वकीलों ने सुब्रमण्यम स्वामी...

नेशनल हेराल्ड मामले की सुनवाई शुरू, कांग्रेस के वकीलों ने सुब्रमण्यम स्वामी से पूछे सवाल


दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में इस समय सीबीआई की हिरासत में हैं। वहीं अब पार्टी के लिए एक और परेशानी खड़ी हो गई है। शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में नेशनल हेराल्ड मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। इस मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी आरोपी हैं। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर सुनवाई हो रही है। अदालत में कांग्रेस के वकील उनसे सवाल कर रहे हैं।

सुनवाई से पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘नेशनल हेराल्ड की सुनवाई आज और कल होगी। यह मामला मेरे द्वारा दायर किए गए दस्तावेजों और बहुत कम मेरी जिरह पर आधारित है। हां यह समय नष्ट करने वाली प्रक्रिया है जिससे कि मुझे गुजरना पड़ेगा। मैं इस केस को जीतना निश्चित है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments