Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरगोरखपुर में सीएम योगी ने सुनी समस्याएं, फरियादियों को दिया निस्तारण का...

गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनी समस्याएं, फरियादियों को दिया निस्तारण का आश्वासन

सीएम योगी ने सुनी समस्याएं
लखनऊ। दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आए। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता की फरियाद सुनी।

सुबह करीब सवा घंटा सीएम योगी फरियादियों के बीच रहे। हिन्दू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम योगी ने करीब तीन सौ लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस दौरान फरियादियों ने लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत की, इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें दंडित करने का आश्वासन दिया। शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री ने पहले गुरु गोरक्षनाथ नाथ और फिर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के पूरे विधि-विधान से दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

उसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया। गोशाला में गायों के बीच कुछ समय गुजारा। सीएम योगी आज दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के स्वर्ण जयंती के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे।

अब रोज उठाएं रामगढ़ ताल में लाइट एंड साउंड शो का आनंद
इससे पहले शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण किया। अब रामगढ़ ताल में हरेक दिन लाइट एंड साउंड शो का आनंद उठाया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण इस परियोजना का शुक्रवार को लोकार्पण किया।

सीएम योगी ने कहा कि यह गोरखपुर की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्य रखने की दिशा में उठाए गया कदम है। इसको संरक्षित और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हर किसी की है। साथ ही सभी से आह्वान करते हुए कहा कि रामगढ़ताल में गंदगी न होने दें, यहां की साफ सफाई की जिम्मेदारी हम सब की है।

सुरक्षा की दृष्टि से रामगढ़ताल में एक नए थाने की भी स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही गोरखपुर के लोगों को चिड़ियाघर की भी सौगात मिलने वाली है। शुक्रवार की शाम रामगढ़ ताल का नजारा कुछ बदला हुआ था।

ताल के पानी पर लेजर लाइट की अठखेलियां करते लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत मुख्यमंत्री के द्वारा विधिवत लोकार्पण के साथ हुई। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम एवं नगर विकास विभाग के रामगढ़ताल के प्रदूषण नियंत्रण एवं संरक्षण की योजना के 11.96 करोड़ से रामगढ़ताल में लगाए गए 25 कैसकेड फव्वारे, एक मल्टीमीडिया फव्वारा और 450 किलोवाट सोलर पावर प्लांट कार्य का लोकार्पण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments