Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरवीके जौहरी ने संभाला नए बीएसएफ के महानिदेशक का पदभार, रजनीकांत मिश्रा...

वीके जौहरी ने संभाला नए बीएसएफ के महानिदेशक का पदभार, रजनीकांत मिश्रा का लिया स्थान

दिल्ली। आईपीएस अधिकारी वीके जौहरी ने शनिवार को बीएसएफ के 25वें महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने रजनीकांत मिश्रा का स्थान लिया है जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जौहरी इस पद पर सितंबर 2020 तक रहेंगे। मध्य प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी जौहरी अब तक खुफिया एजेंसी रॉ में विशेष सचिव के तौर पर कार्यरत थे।

बता दे कि बीएसएफ में 2.5 लाख जवान और अधिकारी कार्यरत हैं। यह देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सबसे बड़ा बल है। इसके जिम्मे पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमाओं की रक्षा का भार है। इसके अलावा चीन की सीमा पर आईटीबीपी और नेपाल व भूटान की सीमा की निगरानी का काम एसएसबी के हवाले है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments