Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरकर्नाटकः डिप्टी सीएम के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध, बर्खास्त करने...

कर्नाटकः डिप्टी सीएम के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध, बर्खास्त करने की मांग


बंगलूरू। कर्नाटक की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के नए उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को बर्खास्त करने की मांग की है। इन सभी का कहना है कि 2012 में सावदी विधानसभा के अंदर अश्लील वीडियो देखते हुए पकड़े गए थे। इसी कारण हम भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उन्हें बर्खास्त करने की मांग करते हैं।

कांग्रेस नेता पुष्पा अमरनाथ ने कहा, ‘2012 में राज्य विधानसभा के अंदर वह अश्लील वीडियो देखते हुए पकड़े गए थे। हम भाजपा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें बर्खास्त करने की मांग करते हैं।’ सावदी भाजपा नेता सीसी पाटिल और कृष्णा पालमर के साथ कैमरे में अश्लील वीडियो देखते हुए कैमरे में कैद हुए थे।

जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह इसे शैक्षिक उद्देश्य से देख रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वह वीडियो के जरिए रेव पार्टियों के बारे में जानकारी जुटाना चाहते थे। वह इस समय किसी विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं हैं। इसके बावजूद येदियुरप्पा सरकार ने उन्हें उप मुख्यमंत्री का कार्यभार दिया हुआ है।

ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार को अस्थिर करने में सावदी की अहम भूमिका है। वे स्पीकर द्वारा अयोग्य ठहराए गए विधायक रमेश जारकीहोली के करीबी हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता सिद्धारमैया सावदी को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर येदियुरप्पा सरकार पर हमला बोल चुके हैं। भाजपा के एक गुट ने भी उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का विरोध किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments