Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमनी लॉन्ड्रिंगः ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार, होगी पूछताछ

मनी लॉन्ड्रिंगः ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार, होगी पूछताछ


दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंच चुके हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी।

इससे पहले ईडी के समन पर कांग्रेस नेता ने कहा था कि मैंने अदालत से अनुरोध किया था कि यह एक साधारण सा आयकर का मामला है। मैं पहले ही आयकर रिटर्न दाखिल कर चुका हूं। इसमें प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग (पीएमएलए) का कोई मामला नहीं है। कल रात उन्होंने मुझे एक बजे दिल्ली आने के लिए समन भेजा। मैं कानून की इज्जत करता हूं।’

उन्होंने आगे कहा था कि पिछले दो सालों से मेरी 84 साल मां की पूरी संपत्ति को विभिन्न जांच अधिकारियों ने बेनामी संपत्ति के रूप में संलग्न किया गया है और मैं उसमें बेनामी हूं। हमारा सारा खून पहले ही चूसा जा चुका है।’

शिवकुमार ने कहा था कि मैंने कोई गैर कानूनी काम नहीं किया है। भाजपा नेताओं ने ऑन रिकॉर्ड कहा है कि वह मुझे परेशान करने वाले हैं। उन्हें मुझे तकलीफ देने का आनंद लेने दें। मैं इसमें हिस्सा लूंगा और सहयोग करुंगा। मैं आज दोपहर तक व्यस्त हूं इसके बाद मैं दिल्ली के लिए रवाना हो जाऊंगा।’

पिछले साल ईडी ने शिवकुमार और अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था। अधिकारियों ने बताया था कि यह मामला कथित कर चोरी और हवाला लेनदेन मामले के आधार पर दर्ज किया गया है। वहीं साल 2017 में उनके 64 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। उनके खिलाफ जांच एजेंसी ने आय से अधिक संपत्ति का भी मामला दर्ज किया है। वहीं कांग्रेस नेता इस कार्रवाई को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताती रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments