Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसीएम योगी आज करेंगे नए पुलिस मुख्यालय का उद्घाटन, अखिलेश बोले-हमने किया...

सीएम योगी आज करेंगे नए पुलिस मुख्यालय का उद्घाटन, अखिलेश बोले-हमने किया था शिलान्यास


लखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में बने पुलिस के नए भवन का उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 816 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सिग्नेचर बिल्डिंग में पुलिस मुख्यालय दो माह पूर्व ही शिफ्ट हो गया था
लेकिन मुख्यमंत्री से समय न मिल पाने के कारण इस बिल्डिंग का उद्घाटन नहीं हो पाया था। नौ मंजिला इस इमारत में पुलिस की कुल 18 शाखाओं के कार्यालय हैं।

इसमें भ्रष्टाचार निवारण, तकनीकी सेवा, अग्निश्मन सेवा, आर्थिक अपराध अनुसंधान, एसआईटी, मानवाधिकार, साइबर क्राइम, यातायात निदेशालय, पुलिस मुख्यालय के विभिन्न कार्यालय, विशेष जांच, प्रशिक्षण निदेशालय, एसआईबी कोआपरेटिव सेल, जीआरपी, लॉजिस्टिक जैसी शाखाओं के कार्यालय हैं।

उम्मीद है नया पुलिस मुख्यालय दूर करेगा अराजकताः अखिलेश
अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय की नई बिल्डिंग के उद्घाटन से पहले कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया पुलिस मुख्यालय आपराधिक अराजकता दूर करने में मदद करेगा।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कह कि जिस अत्याधुनिक पुलिस मुख्यालय का शिलान्यास सपा काल में हमने किया था, उसका उद्घाटन होने जा रहा है। वर्तमान में यूपी जिस आपराधिक अराजकता के दौर से गुजर रहा है, आशा है ये भवन उसे सुधारने में सहायक होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments