Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरअटल चिकित्सा विश्वविद्यायल के लिए 50 एकड़ जमीन को मंजूरी, यूपी कैबिनेट...

अटल चिकित्सा विश्वविद्यायल के लिए 50 एकड़ जमीन को मंजूरी, यूपी कैबिनेट ने लिए छह फैसले

लखनऊ। मंगलवार को योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक कर कई अहम फैसले लिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। अंत में छह फैसलों पर सरकार ने मुहर लगाई। इसमें अटल चिकित्सा विश्वविद्यायल के लिए सरकार ने 50 एकड़ जमीन को मंजूरी दे दी है। फैसले इस प्रकार हैं:

-विभिन्न विभागों, निगमों, आयोगों, परिषदों में नियुक्त उपाध्यक्ष को 10 हजार रुपये महीने आवासीय भत्ता मिलेगा।

-अटल चिकित्सा विवि के लिए 50 एकड़ जमीन को मंजूरी मिली है। इसमें 20 एकड़ स्वास्थ्य विभाग, 15 एकड़ चिकित्सा शिक्षा, 15 एकड़ एलडीए देगी। यह जमीन कैंसर इंस्टिट्यूट सरेंडर करेगा। अटल चिकित्सा विवि का चक गंजरिया में निर्माण होगा।

-मुरादाबाद के कांठ तहसील में बस स्टैंड के लिए 1210 वर्ग मीटर जमीन निशुल्क दी जाएगी। करीब 10 करोड़ जमीन कीमत की है। एक वर्ष में बस अड्डा बनेगा। 3.5 करोड़ में लागत होगी ।

-सईद अमजद हुसैन, सयुंक्त सूचना निदेशक के खिलाफ सात बिंदुओं पर जांच हुई थी, वे दोषी पाए गए थे, लेकिन लोक सेवा आयोग से सहमति नहीं मिली। इस संस्तुति को कैबिनेट ने नहीं माना और कार्रवाई की अनुमति दी गई। अब 7600 ग्रेड पे से 5400 ग्रेड पर पर आ गए। असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर रिवर्ट किए गए।

-पांचवें वित्त आयोग के सदस्य के नाम में परिवर्तन। अब सुरेश खन्ना, आशुतोष टंडन, भूपेंद्र सिंह और मोती सिंह सदस्य बनाए गए।

-यूपी विधानसभा और विधान परिषद के सत्रावसान को मंजूरी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments