Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरआजम खां के बचाव में उतरे मुलायम सिंह, बोले-चंदा मांगकर उन्होने यूनिवर्सिटी...

आजम खां के बचाव में उतरे मुलायम सिंह, बोले-चंदा मांगकर उन्होने यूनिवर्सिटी बनाई


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने करीब दो साल बाद लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस रामपुर से सपा सांसद आजम खां के बचाव में की। मुलायम सिंह यादव ने सांसद आजम खां का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने चंदा मांगकर जौहर यूनिवर्सिटी बनवाई। आजम खान ने सारी जिंदगी मेहनत की।

मुलायम सिंह ने आगे कहा कि आजम पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए गए। यह आजम खां के खिलाफ एक साजिश है, मैं सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से उनके समर्थन में आने की अपील करता हूं। इस दौरान मुलायम सिंह भावुक हो गए।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां इस समय मुश्किलों में हैं। आजम पर गिरफ्तारी का खतरा है। आजम के खिलाफ रामपुर में अब तक 78 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। दो नए मुकदमे मंगलवार को दर्ज हुए हैं।

मुलायम सिंह यादव ने करीब दो साल बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि दो बीघा जमीन के लिए 27 केस क्यों दायर किए गए। जबकि आजम खां ने इस विश्वविद्यालय के लिए सारी जिंदगी काम किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments