Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरउच्चतम न्यायालय ने एलएलएम छात्रा का स्थानांतरण अन्य कॉलेजों में करने की...

उच्चतम न्यायालय ने एलएलएम छात्रा का स्थानांतरण अन्य कॉलेजों में करने की अनुमति दी


दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उत्पीड़न की शिकार एलएलएम की छात्रा और उसके भाई का स्थानांतरण बरेली विश्वविद्यालय से संबद्ध अन्य कॉलेजों में करने की अनुमति दे दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने शाहजहांपुर की छात्रा और उसके भाई का स्थानांतरण छात्रावास सुविधा वाले दूसरे कॉलेजों में करने के लिए सभी बंदोबस्त कर लिए हैं।

उच्चतम न्यायालय ने बीसीआई से अनुरोध किया कि संबंधित कॉलेजों में सीटें बढ़ाई जाएं ताकि छात्रा को एलएलएम पाठ्यक्रम में और उसके भाई को एलएलबी पाठ्यक्रम में जगह मिल जाए। उच्चतम न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दाखिल याचिका का निस्तारण किया और कहा कि छात्रा तथा उसके माता-पिता को दिल्ली पुलिस के साथ घर जाने की आजादी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments