Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसुप्रीम कोर्ट में 370 से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाईः महबूबा की बेटी...

सुप्रीम कोर्ट में 370 से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाईः महबूबा की बेटी को मां से मिलने की इजाजत

इल्तिजा मुफ्ती
खास बातें

-सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 से संबंधित विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई की।

-कोर्ट ने महबूबा मुफ्ती की बेटी को अपनी मां से मिलने की इजाजत दी।

-श्रीनगर में नजरबंद बीमार माकपा नेता को इलाज के लिए एम्स भेजने के पक्ष में है कोर्ट।

-अनुराधा भसीन की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज अनुच्छेद 370 से संबंधित विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई हुई है। इस दौरान कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा को निजी तौर पर चेन्नई से श्रीनगर जाकर अपनी मां से मिलने की इजाजत दे दी। हालांकि कोर्ट ने ये भी कहा कि वह श्रीनगर के अन्य हिस्सों में जा सकती हैं और जरूरत पड़ने पर अधिकारियों से पूर्व में अनुमति लेनी होगी।

माकपा नेता को एम्स भेजने के पक्ष में कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह श्रीनगर में घर में नजरबंद बीमार माकपा नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी को इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स में स्थानांतरित करने के पक्ष में है।

वहीं माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि अगर तारिगामी को बेहतर इलाज के लिए एम्स लाया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हम बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में पूर्व विधायक तारिगामी की नजरबंदी को चुनौती देने के अपने अधिकार को सुरक्षित करना चाहते हैं।

भसीन की याचिका पर आदेश देने से इनकार
कोर्ट ने कश्मीर टाइम्स की एग्जीक्यूटिव एडिटर अनुराधा भसीन की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया है। साथ ही आज कोई भी आदेश देने से इनकार कर दिया है। इससे पहले अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कोर्ट से कहा था, ‘स्थिति में सुधार हुआ है। 80 फीसदी से ज्यादा लैंडलाइन कनेक्शन बहाल कर दिए गए हैं।’

कोर्ट ने कहा कि वह सारी याचिकाओं को 16 सितंबर को सुनवाई करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments