Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअगस्तावेस्टलैंड केसः ईडी ने कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी की 14 दिन...

अगस्तावेस्टलैंड केसः ईडी ने कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी की 14 दिन की रिमांड मांगी


दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की राऊस ऐवेन्यू कोर्ट में अगस्तावेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी रतुल पुरी की 14 दिन की रिमांड मांगी है। उन्हें बुधवार को ईडी ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था। इससे पहले वह बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में थे।

ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अदालत ने पुरी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और कहा था कि वह वीवीआईपी हेलीकाप्टर घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में हिरासत में पूछताछ करने की जांच एजेंसी की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगी।

इससे पहले पुरी ने मामले में आत्मसमर्पण करने का अनुरोध करते हुए अदालत में एक आवेदन दिया था। धनशोधन मामला इटली के फिनमेकेनिका की ब्रिटिश सहायक कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकाप्टरों की खरीद में कथित अनियमितताओं के बाद दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments