Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसीएम योगी आज सहारनपुर में उपचुनाव को लेकर साधेंगे समीकरण, 168 करोड़...

सीएम योगी आज सहारनपुर में उपचुनाव को लेकर साधेंगे समीकरण, 168 करोड़ के कार्यों का होगा शिलान्यास


सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यूपी के सहारनपुर में गंगोह में आयोजित लाभार्थी मेला में पहुंचेंगे। लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करने के साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जानकारी के मुताबिक यहां वह करीब 168 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं उनचुनाव को लेकर नए समीकरण साधेंगे। इसके अलावा गंगोह को तहसील बनाए जाने की संभावना भी जताई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री आज पूर्वाह्न 11ः30 बजे गंगोह में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके आगमन और कार्यक्रम को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिन भर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी गंगोह में मंडी समिति कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

मंडलायुक्त संजय कुमार, डीएम आलोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सहित तमाम अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

मंच से लेकर पंडाल तक व्यवस्था चाक चैबंद कराई गई। वहीं, मालूम चला है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 126 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, तो करीब 42 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी कराया जाएगा। उधर, यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री गंगोह को तहसील बनाने की घोषणा भी कर सकते हैं, जिसका अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

मंत्री और पार्टी पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
लाभार्थी मेला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी के साथ ही कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चैधरी, आयुष राज्य मंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी, राज्य मंत्री विजय कश्यप सहित पार्टी पदाधिकारियों में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सांसद विजयपाल तोमर, सांसद कांता कर्दम, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

उपचुनाव को लेकर साधेंगे समीकरण
लाभार्थी मेला के साथ ही गंगोह में जनसभा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। गंगोह विधानसभा सीट का उपचुनाव भी कुछ समय बाद होना है, जिससे साफ है कि उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सियासी समीकरण भी साधेंगे।

सीएम से करेंगे बिड़वी शुगर मिल चलवाने की मांग
किसान हित गो सेवा समिति के अध्यक्ष चैधरी बिट्टू नंबरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गंगोह आगमन पर बिड़वी शुगर मिल को चलवाने की मांग की जाएगी। उन्होंने बिड़वी शुगर मिल की बिक्री में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को उसकी तेजी से जांच करानी चाहिए।

गरूवार को प्रेस को जारी बयान में बिट्टू नंबरदार ने कहा कि किसानों के आंदोलन को देखते हुए 16 अक्तूबर 2017 को शुगर मिल में हवन पूजन कराकर रिपेयर कार्य शुरू करा दिया गया था। रिपेयरिंग कार्य की गति धीमी होने के चलते 10 मई 2018 को किसानों ने मिल गेट पर धरना शुरू कर दिया था।

22 मई 2018 को अंबेहटा रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुगर मिल चलवाने का भरोसा दिलाकर किसानों का धरना समाप्त कराया था। उन्होंने कहा कि अब तक मिल नहीं चली। इससे क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अब आ रहे मुख्यमंत्री से बिड़वी शुगर मिल चलवाने की मांग की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments