Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरभ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, जीरो टोलरेंस के आधार पर कार्य कर रही प्रदेश...

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, जीरो टोलरेंस के आधार पर कार्य कर रही प्रदेश सरकार


सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यूपी के सहारनपुर में गंगोह में आयोजित लाभार्थी मेला में पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया।
इस दौरान उन्होंने मां शाकंभरी का गुणगान करते हुए सहारनपुर जनपद के वुड कार्विंग उद्योग को बढ़ावा देने और विश्वविद्यालय की स्थापना सहित कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कई बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का एजेंडा क्राइम और करप्शन के नाम पर जीरो टोलरेंस के आधार पर कार्य कर रहा है। इसमें किसी भी स्तर पर कमजोरी नहीं रहेगी। उन्होंने किसान, नौजवान और महिला सुरक्षा को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त तीन तलाक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों से तीन तलाक के कारण मुस्लिम महिलाएं पीड़ित रहती थीं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी राहत प्रदान की। वहीं कश्मीर से 370 अनुच्छेद हटाए जाने पर उन्होंने केंद्र सरकार की खूब तारीफ की।

सीएम योगी ने सहारनपुर जनपद वासियों और कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामिल गंगोह विधानसभा क्षेत्र के लोगों से विकास के साथ जुड़ने का आवाहन किया। गन्ना भुगतान को लेकर उन्होंने प्रदेश में दो साल के भीतर गन्ना किसानों को 76000 करोड रुपए का रिकॉर्ड भुगतान करने की भी बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि नया गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले बकाया गन्ना मूल्य शत-प्रतिशत भुगतान हो जाना चाहिए।

उन्होंने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि पात्रों नौजवानों और महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए उन्हें योजना का लाभ मिलने में यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार अथवा मनमानी की जाती है तो ऐसे अफसरों को प्रदेश में रहने का सिर्फ जेल ही स्थान रहेगा।

मुख्यमंत्री आज पूर्वाह्न 12रू00 बजे गंगोह में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वह पहले सरसावा एयरपोर्ट पहुंचें, उसके बाद हेलीकॉप्टर से गंगोह पहुंचकर मंच पर आसीन हुए। उनके साथ मंच पर केबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश राणा, भूपेंद्र चैधरी, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विजय कश्यप, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सांसद विजयपाल तोमर, राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, विधायक देवेंद्र निम, विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सहित तमाम नेता मौजूद हैं।

मंडलायुक्त संजय कुमार, डीएम आलोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सहित तमाम अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments