Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरआईएनएक्स मामलाः किसी भी अधिकारी ने नहीं किया कुछ गलत, नहीं होनी...

आईएनएक्स मामलाः किसी भी अधिकारी ने नहीं किया कुछ गलत, नहीं होनी चाहिए गिरफ्तारीः पी चिदंबरम

दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि उनसे जुड़े मामले में किसी भी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए क्योंकि किसी ने कुछ गलत नहीं किया है।

चिदंबरम की ओर से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की।

चिदंबरम के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि- मैंने अपने परिवार से अनुरोध किया है कि वे मेरी ओर से ट्वीट करें –

लोगों ने मुझसे पूछा है कि “यदि वो दर्जन भर अधिकारी जिन्होंने मामले को आप तक पहुंचाया और सिफारिश की, गिरफ्तार नहीं किए गए तो आपको क्यों गिरफ्तार किया गया? सिर्फ इसलिए की आपने अंतिम हस्ताक्षर किया?’

मेरे पास कोई उत्तर नहीं है।

किसी भी अधिकारी ने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं नहीं चाहता कि किसी को गिरफ्तार किया जाए।

गौरतलब है कि चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments