Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरराजस्थान के पूर्व राज्यपाल फिर से हुए भाजपाई

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल फिर से हुए भाजपाई


लखनऊ। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में कल्याण सिंह के समर्थक मौजूद थे।

राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद लखनऊ लौटने पर कल्याण सिंह का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय गए। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कल्याण सिंह अपने पौत्र एवं राज्यमंत्री संदीप सिंह के माल एवेन्यू स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments