Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरबीबीसी (ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन) लंदन की निष्पक्षता पर सवाल! 'भारत अधिकृत कश्मीर'...

बीबीसी (ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन) लंदन की निष्पक्षता पर सवाल! ‘भारत अधिकृत कश्मीर’ शब्दावली आपत्तीजनक

कश्मीर भारत का एक स्टेट (राज्य)। अब यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित राज्यों में विभक्त कर दिया गया है। अपने को निष्पक्ष कहने वाले बीबीसी द्वारा कश्मीर को हमेशा से भारत शासित कहा जाता है, जो हर हाल में गलत है। पीओके को पाक शासित कहना तो समझ में आता है, लेकिन भारतीय कश्मीर के लिए बीबीसी का यह सम्बोधन आपत्तीजनक और आतार्किक है। कश्मीर पर पाक का दावा भी गलत है क्यों कि कश्मीर पर पाकिस्तान ने कभी भी शाशन नहीं किया। 
”मैं बीबीसी लंदन द्वारा लगातार ‘भारत अधिकृत कश्मीर’ लिखे जाने की तीखी भर्त्सना करता हूँ! और ये तथ्य आपके ध्यान में लाना चाहता हूँ..की हमारे कश्मीर पर लोमड़ी सी बारीक नजर रखने वाला बीबीसी लंदन इंग्लैंड प्रशासित आयरलैण्ड की समस्या और वहाँ के स्वतंत्रता संषर्घ पर कभी क्यों कुछ नहीं लिखता। इंग्लैंड द्वारा अर्जेटीना के फाँकलैंड द्वीप पर बलात् कब्जा जमाकर वहां के लोगों पर अब तक न जाने कितने जुल्म ढ़ाए गए..क्या कभी कथित ‘निष्पक्ष’ बीबीसी की  इसपर कोई स्टोरी आपने पढ़ी/देखी/सुनी..?
आयरलैंड, स्काटलैंड और वेल्स के स्वतंत्रता पसंद नागरिकों/सेनानियों पर आज भी इंग्लैड अपने जूते की नोक पर शासन कर रहा है। जबकि ये सभी देश अपना अलग अस्तित्व चाहते हैं। कश्मीर की जरूरत से ज्यादा चिंता करने वाला बीबीसी वहां के लोगों की आवाज क्यों नहीं उठाता? सूरज डूब गया, डिवाइड एन्ड रूल की ठसक नहीं गई..! बीबीसी लंदन निष्पक्ष नहीं वरन् सम्राज्यवादी इंग्लैण्ड का पोंगा मात्र है, इस हकीकत को जानते हुए ही उसे पढ़ना/सुनना/देखना चाहिए।”
इस स्वर में आपका स्वर भी शामिल हो ताकि वह ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के कानों तक पहुंच सके- जयराम शुक्ल
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments