Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदिल्लीः 4 से 15 नवंबर तक फिर लागू होग ऑड-ईवन, गडकरी बोले-...

दिल्लीः 4 से 15 नवंबर तक फिर लागू होग ऑड-ईवन, गडकरी बोले- अभी जरूरत नहीं


दिल्ली। दिल्ली में सर्दियों में होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार एक बार फिर ऑड-ईवन लागू करने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कई और भी कदम उठाए हैं जिसका एलान उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में किया। उन्होंने इसे पराली एक्शन प्लान नाम दिया है। इस एक्शन प्लान के तहत उन्होंने 7 प्वाइंट सुझाए हैं। केजरीवाल का कहना है कि 7 में से ऑड-ईवन और पटाखे वाला प्लान दो पराली का धुआं कम हो जाने के बाद खत्म हो जाएंगे लेकिन बाकी पांच प्लान को विंटर एक्शन प्लान में बदल दिया जाएगा।

जब दिल्ली सरकार के इस कदम पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सवाल किया गया तो वह बोले, ‘अभी तो जरूरी नहीं है क्योंकि हमने जो नया रिंग रोड बनाया उससे प्रदूषण काफी कम हुआ है। मेरे अंदाज से मेरे दो साल में मेरे विभाग से 50 हजार करोड़ बन रहे हैं, वो यमुना जल शुद्धिकरण और वायु शुद्धिकरण दोनों योजनाएं चल रही हैं। अगले दो सालों में दिल्ली प्रदूषण मुक्त हो जाएगी।’

केजरीवाल का कहना है कि नवंबर के आसपास पराली के धुएं से प्रदूषण बढ़ना शुरू होता है ऐसे में इस वक्त ये कदम उठाकर दिल्ली में प्रदूषण कम किया जा सकता है। नीचे पढ़िए क्या हैं वह सात प्लान जिससे प्रदूषण कम करने की योजना सरकार बना रही है…

1. प्रदूषण मुक्त दिवाली के लिए छोटी दिवाली को दिल्ली सरकार बड़ा लेजर शो आयोजित करेगी। फ्री एंट्री होगी। सरकार का मानना है कि इसके बाद लोग पटाखे नहीं जलाएंगे।
-दिल्ली वालों से अपील है कि पटाखे नहीं बजाए।

2. 4 नवंबर से 15 नवंबर के बीच दिल्ली में ऑड-ईवन।

3. दिल्ली सरकार बड़े स्तर पर मास्क बांटेगी।

4. स्थानीय तौर पर कई बार कूड़ा जलाया जाता है उस पर रोक लगाने के लिए काम किया जाएगा।

5. हॉट स्पॉट एक्शन प्लान के जरिए उन क्षेत्रों को चिन्हित करेंगे जहां ज्यादा प्रदूषण होता है।

6. धूल आदि को नियंत्रित करने के लिए प्लान।

7. सरकार दिल्लीवालों को पौधे लगाने का चैलेंज भी देगी। इसके तहत जो भी चाहे अपने घर पर पौधे लगाए और उसकी देखभाल करे।

ऐसा होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला, जानें किस तारीख को चलेंगी किस नंबर की गाड़ियां
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा एलान करते हुए कहा कि इस बार सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार एक्शन प्लान लेकर आ रही है। इसमें ऑड-ईवन फॉर्मूला भी शामिल है, जो सात दिनों तक लागू रहेगा।

इसके बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑड-ईवन फॉर्मूला ऐसी स्कीम है जो ज्यादा समय के लिए लागू नहीं की जा सकती है क्योंकि इसके इंप्लीमेंटेशन में समस्याएं आने लगती हैं। सात दिन इसके लिए काफी हैं। इसके साथ ही हम अन्य कदम भी उठा रहे हैं जो प्रदूषण रोकने में कारगर होंगे।

इसके तहत दिल्ली की सड़कों पर एक दिन ऑड नंबर वाली गाड़ियां चलेंगी और एक दिन ईवन नंबर वाली गाड़िया चलेंगी।

क्या है विषम(ऑड) संख्या-
ऑड यानी विषम संख्याएं वो होती हैं जिनका भाग 2 से नहीं किया जा सकता। जैसे- 1, 3, 5, 7, 9
विषण संख्या वाली गाड़ियां 5, 7, 9, 11, 13 और 15 नवंबर को चलेंगी।

क्या है सम(ईवन) संख्याः
सम यानी ईवन संख्या वो होती है जिसे दो से विभाजित किया जा सकता है। जैसे- 2, 4, 6, 8, 0
सम संख्या वाली गाड़िया 4, 6, 8, 10, 12 और 14 नवंबर को चलेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments