Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारअब पाकिस्तान से प्याज नहीं लेगा भारत, एमएमटीसी ने सूची से किया...

अब पाकिस्तान से प्याज नहीं लेगा भारत, एमएमटीसी ने सूची से किया बाहर

दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी ने टेंडर में सुधार किया है और सूची से पाकिस्तान को बाहर कर दिया है। इससे पहले उसने पाकिस्तान को उन देशों में से एक बताया था जहां से वह प्याज आयात करना चाहता है।

माना जा रहा है कि कंपनी ने ऐसा विरोध के स्वर उठने के बाद किया है। कंपनी ने 2,000 टन प्याज का आयात करने की अपनी निविदा में सुधार करते हुए यह निर्देश दिया था। पिछले सप्ताह एमएमटीसी ने एक निविदा जारी करते हुए पाकिसतान, मिस्र, चीन, अफगानिस्तान और अन्य क्षेत्रों से प्याज आयात करने की घोषणा की थी।  इससे राजनीतिक निकायों और किसानों की ओर से विरोध के स्वर उठने लगे थे। एमएमटीसी ने इसके बाद अपनी निविदा में सुधार करते हुए कहा कि बोली लगाने वाली कंपनियां पाकिस्तान को छोड़कर किसी भी अन्य क्षेत्र अथवा देश से प्याज मंगा सकती हैं।
जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिए जाने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। पाकिस्तान ने इसके बाद से ही भारत के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों को निलंबित कर दिया है। एमएमटीसी ने कहा है कि प्याज आयात के लिए निविदा बोली 24 सितंबर से पहले सौंपनी होगी। यह बोली 10 अक्तूबर तक वैध होगी। आयात शिपमेंट नवंबर के अंतिम सप्ताह तक पहुंच जानी चाहिए।

खास बातें

  • सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी ने अपने टेंडर में सुधार किया है।
  • कंपनी ने सूची से पाकिस्तान को बाहर कर दिया है।
  • इससे पहले एमएमटीसी ने पाकिसतान सहित अन्य देशों से प्याज आयात करने की घोषणा की थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments