Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारसीएम मनोहर लाल ने कहा वोट तो देना लेकिन पॉलिथीन नहीं

सीएम मनोहर लाल ने कहा वोट तो देना लेकिन पॉलिथीन नहीं

करनाल पहुंचे सीएम मनोहर लाल
हरियाणा। करनाल में सुबह करीब 10 बजे  सीएम मनोहर लाल का काफिला यहां पर रुका तो दुकानदारों में कौतूहल मच गया। एक-एक करके सीएम दुकानों पर पहुंचे तो दुकानदारों ने समझा की वोट की अपील करने आए हैं। जैसे ही सीएम दुकान के अंदर घुसे तो सामने वाले दुकानदार ने हाथ जोड़कर कहा कि सीएम साहब वोट तो आपको ही देंगे।

इस पर सीएम ने कहा कि वोट तो देना, लेकिन पॉलिथीन नहीं। इस पर सभी हंस पड़े। सीएम बोले, वोट की अपील तो पूरे प्रदेश में घूम कर चुका हूं, अब तो शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाना है। इस पर सभी दुकानदारों ने आश्वासन दिया कि वे पॉलिथीन का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और कपड़े या फिर दूसरे कैरी बैग प्रयोग कर रहे हैं। बता दें कि अमर उजाला लगातार पॉलिथीन के खिलाफ मुहिम चला रहा है और लोगों को जागरूक कर रहा है कि वे पॉलिथीन का प्रयोग न करें।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग जीवन के लिए घातक है, नागरिक प्लास्टिक पॉलिथीन का प्रयोग न करें और इस बारे में आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने दुकानों पर जाकर प्लास्टिक के कैरी बैगों की चेकिंग की और दुकानदारों से कहा कि वह कपड़े के कैरी बैगों का प्रयोग करें, शहर को प्लास्टिक व पॉलिथीन मुक्त बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments