Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारछात्रा का बयान दर्ज होने के बाद स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत बिगड़ी

छात्रा का बयान दर्ज होने के बाद स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत बिगड़ी

स्वामी चिन्मयानंद

शाहजहांपुर।  छात्रा के कोर्ट में 164 के तहत कलमबंद बयान होने के बाद सोमवार देर रात स्वामी चिन्मयानंद की अचानक हालत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट डॉक्टरों की टीम आश्रम में उनके आवास दिव्य धाम पहुंची और उपचार शुरू किया।

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर और फिजीशियन डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद की डायबिटीज, कोलस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर की दवाएं पहले से चल रही थीं। उन्हें चार दिन से लूज मोशन की शिकायत है। इस कारण कमजोरी भी आ गई। उनका ब्लड प्रेशर लो है। उन्हें दवाएं दे दी गई हैं। अब उनकी हालत स्थिर है।

मंगलवार को कुछ जांचें कराई जाएंगी। इस दौरान उनका ईसीजी भी किया गया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केसी वर्मा के अलावा डॉ. आशीष और डॉ. गौरव टीम के साथ उनके आश्रम पर मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments