Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारगहरी खाई में गिरी पिकअप, तीन लोगों की मौत

गहरी खाई में गिरी पिकअप, तीन लोगों की मौत

चंबा में गहरी खाई में गिरी पिकअप

चंबा। हिमाचल में चंबा जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चुराह उपमंडल के नकरोड़-कपाड़ी मार्ग पर एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यह हादसा सुबह के वक्त हुआ। हादसे की सूचना पहले स्थानीय लोगों नेनकरोड़ पुलिस चौकी को दी।

हादसे में एक महिला समेत दो पुरुषों की मौत हो गई है। गाड़ी में दो व्यक्ति व एक महिला सवार थी। पुलिस जांच कर रही है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने हादसे की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments