Tuesday, March 10, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारघर के बाहर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

घर के बाहर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

दिल्ली। दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में बीती रात उस वक्त सनसनी मच गई जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यापारी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

मृतक की पहचान राजुल नाम के व्यवसायी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी बीती रात अपने घर के बाहर खड़ा था कि इतने में कुछ बाइक सवार वहां पहुंचे और उसे लूटने की कोशिश की और बाद में उस पर गोलियां बरसाते हुए निकल गए।

परिजनों का कहना है कि कारोबारी की छाती में गोली लगी थी। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments