Tuesday, March 10, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारअपहरण और हत्या मामले में नक्सली को मिली आजीवन कारावास की सजा

अपहरण और हत्या मामले में नक्सली को मिली आजीवन कारावास की सजा

रांची। झारखंड की एक अदालत ने पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक नक्सली को छह साल पहले सिमडेगा जिले में एक अध्यापक के अपहरण और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश नीरज कुमार ने कोलेश्वर महतो को दोषी पाया और मंगलवार को उसे सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 98,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एफआईआर के मुताबिक महतो ने अध्यापक मनोज कुमार का 26 नवंबर 2014 को अपहरण किया और अगले दिन उनका शव एक जंगल में मिला।

मृतक के परिवार ने इस संबंध में झारखंड के पूर्व मंत्री इनोस इक्का और अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था। इक्का को पहले ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments