Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरगुलाम नबी और अहमद पटेल ने चिदंबरम से तिहाड़ में की मुलाकात

गुलाम नबी और अहमद पटेल ने चिदंबरम से तिहाड़ में की मुलाकात


दिल्ली। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम से तिहाड़ जेल में मुलाकात की है। इस बात की जानकारी सूत्रों दी है।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान दोनों नेताओं के साथ चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम भी थे। सूत्रों के अनुसार इन लोगों के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई है।

इस बीच इन्होंने कश्मीर समेत देश की राजनीतिक स्थिति, आगामी चुनाव और देश की आर्थिक समस्या पर चर्चा की है। चिदंबरम पांच सितंबर से जेल में बंद हैं, उनपर आईएनएक्स मीडिया मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।

वरिष्ट कांग्रेस नेता चिंदबरम ने अपना 74वां जन्मदिन सोमवार को ही मनाया है, उनकी सेहत भी ठीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments