Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारयुवक को जिंदा जला देने पर दोषियों को मिले सख्त सजा; मायावती

युवक को जिंदा जला देने पर दोषियों को मिले सख्त सजा; मायावती

लखनऊ। हरदोई जिले में दलित युवक को जिंदा जला देने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्रेम-प्रसंग को लेकर जाति के नाम पर एक दलित युवक को जिंदा जला देना, यह अति-क्रूर व अति निंदनीय है। सरकार इसके दोषियों को तुरंत सख्त सजा दिलाए, ताकि प्रदेश में आगे ऐसी कोई पुनरावृति ना हो सके, बीएसपी की यह मांग है।’

गौरतलब है कि हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के भदैंचा गांव में एक युवक को दबंगों ने चारपाई से बांधकर जिंदा जला दिया था। जिससे इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। बेटे को जिंदा जलाने की खबर सुनकर मां ने भी दम तोड़ दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments