Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरनिवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है, भाजपा सरकार को सच्चाई स्वीकार नहींः...

निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है, भाजपा सरकार को सच्चाई स्वीकार नहींः प्रियंका गांधी


दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर बुधवार को निशाना साधा और दावा किया कि इस सरकार में निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है।

उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया कि चकाचैंध दिखा कर रोज 5 ट्रिलियन-5 ट्रिलियन बोलते रहने या मीडिया की हेडलाइन मैनेज करने से आर्थिक सुधार नहीं होता। विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते।

प्रियंका ने आरोप लगाया कि निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है। आर्थिक निवेश की जमीन दरक गई है। मगर भाजपा सरकार इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही। आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में ये मंदी ‘स्पीड ब्रेकर’ है, इसको सुधारे बिना सब रंग-रोगन बेकार है।

प्रियंका ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का मोदी सरकार में विश्वास लगातार कम हो रहा है जिसका नतीजा है कि पिछले तीन महीनों में ही बाहर के निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से करीब 32 हजार करोड़ (4.5 अरब डॉलर) निकाल लिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments