Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारएएसआई ने शहीद की बेटी के साथ किया दुष्कर्म

एएसआई ने शहीद की बेटी के साथ किया दुष्कर्म

 

बोकारो। झारखंड के बोकारो में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में एएसआई को निलंबित कर दिया गया है और साथ ही उस पर दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की गई है। आरोपी एएसआई फिलहाल फरार चल रहा है।

बोकारो पुलिस के एएसआई राजू सिंह के खिलाफ शहीद की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप है। जब मामला खुला तो पता चला कि आरोपी एएसआई पिछले दो साल से शहीद की बेटी से दुष्कर्म कर रहा है। जिसके बाद पीड़िता की मां ने चास स्थित महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। शिकायत की खबर मिलते ही आरोपी एएसआई राजू सिंह फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक राजू  को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। वह मौके पर पहुंचा तो लेकिन पूछताछ के दौरान ही फरार हो गया। चास महिला थाना ने पीड़िता को अदालत में पेश किया जहां थाना 164 के तहत उसका बयान दर्ज किया गया। वहीं, सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई।

इस मामले को लेकर बोकारो के एसपी पी. मुरुगन ने आरोपी पुलिस अधिकारी को निलंबित करते हुए जांच के लिए एक टीम का गठन करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी की दबिश के लिए छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments