Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारवज्रपात की चपेट में आकर 18 लोगों की मौत

वज्रपात की चपेट में आकर 18 लोगों की मौत

पटना। बिहार में बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आकर पिछले 24 घंटों के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वज्रपात की चपेट में आकर प्रदेश के गया और कैमूर जिले में तीन-तीन, पूर्वी चंपारण, सिवान, भोजपुर, अरवल और पटना में दो-दो, कटिहार और जहानाबाद जिला में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मौसम विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार की राजधानी पटना में 94.4 मिमी, दरभंगा में 75.2 मिमी, डेहरी में 59.6 मिमी, फारबिसगंज में 51.4 मिमी, छपरा में 44.6 मिमी, सुपौल में 39.1 मिमी, मुजफ्फरपुर में 21.4 मिमी, गया में 4.8 मिमी, पूर्णिया में 3.3 मिमी और भागलपुर में 1.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments