Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारसिपाही ने किया किशोरी से दुष्कर्म, बर्खास्त

सिपाही ने किया किशोरी से दुष्कर्म, बर्खास्त

हंगामा करते स्थानीय लोग

दिल्ली। दिल्ली पुलिस के दामन को उसके ही एक सिपाही ने दागदार कर दिया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक सिपाही ने 16 वर्षीय किशोरी से यमुना खादर में दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को कुछ रुपये दिए और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

बाद में वह किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। परिवार किशोरी को लेकर न्यू उस्मानपुर थाने पहुंचा तो वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। विरोध में स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव किया। कई घंटे चली नारेबाजी के बाद पुलिस अधिकारी जागे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेदप्रकाश सूर्या ने बताया कि सिपाही के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और देर रात उसे बर्खास्त कर दिया गया।

पीड़िता  परिवार के साथ ब्रह्मपुरी इलाके में रहती है। उसने 10वीं की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। चार दिन पूर्व इलाके में रहने वाला एक लड़का सपना को बहला-फुसलाकर ले गया। परिवार अपने स्तर पर ही किशोरी की तलाश करता रहा। परिवार को जिस लड़के पर शक था उसके घरवालों से संपर्क किया।

इस बीच मंगलवार रात सपना खुद ही अपने घर वापस लौट आई। बुधवार रात पीड़ित परिवार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए थाने पहुंचा। आरोप है, रातभर थाने में बैठाने के बाद भी पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। थाने में फैसला करने का भी दबाव बनाया गया।

इसके बाद परिवार वापस घर लौट गया। लगभग 10.30 बजे सपना रोते हुए घर पहुंची। उसका कहना था कि आरोपी सिपाही उसे तीसरे पुश्ते के जंगल में ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया। परिजन पड़ोसियों को लेकर थाने पहुंचे, जहां सुनवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई और जमकर नारेबाजी की।

शाम करीब चार बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कहने पर किशोरी का मेडिकल कराया गया। देर रात सिपाही को गिरफ्तार कर लिया और बर्खास्त कर दिया गया। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments