Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारगुलाम नबी आजाद चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे श्रीनगर

गुलाम नबी आजाद चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे श्रीनगर

गुलाम नबी आजाद

 

श्रीनगर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अनुच्छेद 370 हटाने व केंद्र शासित राज्य बनाने के केंद्र के फैसले के बाद पहली बार शुक्रवार को यहां पहुंचेंगे। उनका चार दिवसीय यह दौरा उच्चतम न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद हो रहा है। इससे पहले तीन बार उन्हें एयरपोर्ट से लौटा दिया गया था।

आधिकारियों के अनुसार, आजाद शुक्रवार दोपहर श्रीनगर हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे। अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान वह अनंतनाग और बारामूला में दिहाड़ी मजदूरों से मुलाकात करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को चार जिलों, श्रीनगर, जम्मू, बारामुला, अनंतनाग की यात्रा करने की अनुमति दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments