Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारपीड़िता की आत्मदाह की धमकी और जनता के दबाव में हुई चिन्मयानंद...

पीड़िता की आत्मदाह की धमकी और जनता के दबाव में हुई चिन्मयानंद की गिरफ्तारी: प्रियंका

दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की दुष्कर्म के आरोप में हुई गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीड़िता की आत्मदाह करने की धमकी और जनता एवं मीडिया की ओर से बने दबाव के कारण उत्तर प्रदेश सरकार यह कार्रवाई करने को विवश हुई।

प्रियंका ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर आरोप लगाए कि, ‘भाजपा सरकार की चमड़ी इतनी मोटी है कि जब तक पीड़िता को ये न कहना पड़े कि मैं आत्मदाह कर लूंगी, तब तक सरकार कोई एक्शन नहीं लेती।’

उन्होंने ये भी कहा, ‘यह जनता और पत्रकारिता की ताकत थी कि एसआईटी को भाजपा नेता चिन्मयानंद को गिरफ्तार करना पड़ा। जनता ने सुनिश्चित किया कि बेटी बचाओ केवल नारों में न रहे बल्कि धरातल पर उतरे।’

गौरतलब है कि शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज की एक छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्हें एसआईटी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments