Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारपुरानी रंजिश में दो गुटों में खूनी संघर्ष, दंपती समेत तीन की...

पुरानी रंजिश में दो गुटों में खूनी संघर्ष, दंपती समेत तीन की हत्या

मऊ। उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। पुरानी रंजिश में दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ है। खूनी संघर्ष में दंपती समेत तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं, कई लोगों के घायल होने की खबर है।
घटना मऊ जिले की है। रानीपुर थाना इलाके के ब्रम्हनपुरा के हुड़रा मठिया पूरवे में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर हमला हुआ। इसमें हमलावर समेत तीन की मौत हो गई। जबकि गम्भीर रूप घायल तीन को जिला अस्पताल ले जाया गया। इसमे घायल बुजुर्ग को वाराणसी रेफर किया गया।

बता दें कि ब्रम्हनपुरा गांव निवासी टुनटुन चैहान पुत्र रामअवध और देवकी चैहान पुत्र यमुना आपस में पट्टीदार हैं। दोनों के बीच गांव में मौजूद पोखरी को पाटने की होड़ मची थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी चलता था।

इसको लेकर शुक्रवार की रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पांच लोगों के साथ हमला कर दिया। घटना में हमलावर टुनटुन चैहान 40 पुत्र रामअवध के साथ दूसरे पक्ष से शिवचंद चैहान 45 पुत्र देवकी चैहान उनकी पत्नी गीता चैहान 40 की मौके पर मौत हो गई।
जबकि देवकी चैहान सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसमें देवकी को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया।

ग्रामीणों की माने तो हमलावर बाहरी थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments