Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारचंपारण में बम बनाने के दौरान मकान में विस्फोट, एक की मौत,...

चंपारण में बम बनाने के दौरान मकान में विस्फोट, एक की मौत, कई लोग घायल

बिहार। बिहार के बेतिया के एक गांव में शनिवार की सुबह भयंकर बम विस्फोट हुआ। नौतन प्रखंड के हरदीपट्टी गांव में एक घर में बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास का इलाका थर्रा उठा। जिस मकान में बम बनाया जा रहा था, उसके आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

मृतक की पहचान चौकट मियां के तीस वर्षीय पुत्र नुरैन मियां के रूप में की गई है। एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इलाके में गैर कानूनी तरीके से बम बनाने के बारे में जल्द पता लगा लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments