Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारपटाखा फैक्टरी में तेज विस्फोट, बच्ची सहित चार लोगों की मौत

पटाखा फैक्टरी में तेज विस्फोट, बच्ची सहित चार लोगों की मौत

घटनास्थल पर पुलिस व अन्य लोग

एटा। एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में तेज विस्फोट हो गया। घटना में मासूम बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हुए हैं। धमाका इतनी तेज था कि फैक्टरी के पास बने मकान भी ढह गए हैं। राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है।

कस्बा मिरहची के मोहल्ला गड्ढा स्थित इस मकान में आतिशबाजी बनाई जा रही थी। मुन्नी देवी पत्नी लालाराम के नाम पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मकान में तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई। इसके बाद कई और धमाके हुए।

धमाकों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। चारों ओर धुंआ ही धुआं छा गया। जब धुआं छटा तो मंजर देख लोग की रूह कांप गई। घटनास्थल पर दूर-दूर तक मांस के लोथड़े पड़े हुए थे। धमाकों से आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।

मरने वालों में सोनी पत्नी मुनीम उम्र 35, शीतल पुत्री चन्द्रपाल उम्र 16 और रजनी पुत्री टाइगर व एक अन्य है। मासूम रजनी का शव काफी दूर जाकर गिरा। अन्य शवों के भी चिथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि नरेश पुत्र सुखराम जाटव का पूरा परिवार मलबे में दबा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और एसएसपी सहित कई अफसर मौके पर पहुंच गए है। राहत बचाव कार्य जारी है। बताया गया है कि पटाखा फैक्टरी में 15 से अधिक लोग मौजूद थे। इनमें कई बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments