Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारभाजपा नेत्री ने देवबंद विधायक आवास पर किया आत्मदह का प्रयास

भाजपा नेत्री ने देवबंद विधायक आवास पर किया आत्मदह का प्रयास

आत्मदाह का  प्रयास करती नेत्री को बचाते लोग

सहारनपुर। देवबंद में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य शशी त्यागी ने क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए शनिवार को विधायक आवास पर जाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल नेत्री को बचाया और सीएचसी उपचार के लिए भेजा। नेत्री ने आरोप लगाया कि विधायक  उनके परिवार और रिश्तेदारों को झूठे मामलों में फंसा रहे हैं। जबकि विधायक ने शशी त्यागी के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

शुक्रवार को भाजपा नेत्री  शशी त्यागी ने पत्रकारों के समक्ष विधायक ब्रिजेश सिंह पर परिवार व रिश्तेदारों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भिजवाने का आरोप लगाया। कहा कि विधायक उनके पिता, चाचा और अब उनके कुलसत निवासी रिश्तेदारों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा चुके हैं। विधायक के दवाब में पुलिस उनके घरों पर लगातार दबिश दे रही है। जिससे परिवार में भय बना हुआ है।

शनिवार को भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी देवबंद विधायक के शिक्षक नगर स्थित आवास के बाहर पहुंची और स्वयं पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल नेत्री को बचाया जा सका।

हालांकि इस बीच महिला नेता मामूली रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीच-बचाव के दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष भी मामूली घायल हुए हैं। उन्हें भी सीएससी में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments