Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारआरजेडी विधायक की भतीजी की हत्या

आरजेडी विधायक की भतीजी की हत्या

बिहार: मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात प्रेमी युगल का शव बरामद किया गया है. पुलिस पहले इस मामले में हत्या की आंशका जता रही थी, परंतु शनिवार को इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है. पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह मामला असफल प्रेम के कारण आत्महत्या का है. शुक्रवार की रात के अंधेरे में युवक मोहम्मद आशिफ ने अपनी प्रेमिका रिया उर्फ ट्विंकल की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई. मृत लड़की मुंगेर के राजद विधायक विजय कुमार की भतीजी तथा आशिफ मुंगेर का ही रहने वाला है.

पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने घर से शुक्रवार शाम सात बजे ये कहकर निकली थी कि वह अपने एक दोस्त के घर से किताब लेने जा रही है लेकिन जब देर रात तक वो घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इस बीच उन्हें खबर मिली की मुंगेर सदर प्रखंड के पीछे एक युवक-युवती का शव पड़ा हुआ है. बाद में मृतकों की पहचान रिया और आशिफ के रूप में की गई.

पुलिस प्रारंभ में इस मामले को हत्या बता रही थी परंतु शुक्रवार को एक युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है. पुलिस ने इस मामले में मृतक आशिफ के दोस्त दानिश को हिरासत में लिया है. पुलिस का दावा है कि दानिश ने ही आशिफ को पिस्तौल उपलब्ध कराई थी. पुलिस ने दानिश के पास से एक पिस्तौल और दो गोली तथा मृतकों का मोबाइल फोन बरामद किया है.

पुलिस ने इसे संभावित तौर पर असफल प्रेम का मामला बताया है. मुंगेर के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक रिया और आशिफ पिछले तीन सालों से एक दूसरे के संपर्क में थे. दोनों कोटा में रह कर मेडिकल की तैयारी कर रहे थे. इसके बाद दोनों एक साल पूर्व वापस आ गए थे. इसके बाद रिया फिर से मेडिकल की तैयारी के लिए दिल्ली चली गई. कुछ ही दिन पहले यह दिल्ली से वापस मुंगेर आई थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments