Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारलोगों ने पीट-पीटकर कर दिया था अधमरा, 18 दिन बाद युवक ने...

लोगों ने पीट-पीटकर कर दिया था अधमरा, 18 दिन बाद युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

 दिल्ली: उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में 3 सितंबर को चोरी के शक में एक शख्स को इतना पीटा गया कि शनिवार को उसकी मौत हो गयी. इस मामले में 3 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

पुलिस के मुताबिक 3 सितंबर को अशोक विहार थाना के इलाके में वज़ीरपुर के पास 27 साल का गोविंद रेल की पटरियों पर बैठा था. तभी कुछ बदमाशों ने उससे चाकू दिखाकर लूटपाट करने की कोशिश की. बदमाशों से बचने के लिए गोविंद पास की झुग्गियों में एक घर में घुस गया.

वहां लोगों को लगा कि गोविंद चोर है और लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी. पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश का केस दर्ज 3 लोगों यशवंत कुमार, राकेश यादव और फूलचंद को गिरफ्तार कर लिया था. पीड़ित गोविंद अस्पताल में भर्ती था, जहां उसकी मौत ही गयी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments