Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधएंजियोग्राफी के लिए चिन्मयानंद को लखनऊ भेजा गया, पीड़िता के कोर्ट में...

एंजियोग्राफी के लिए चिन्मयानंद को लखनऊ भेजा गया, पीड़िता के कोर्ट में आज फिर हो सकते हैं बयान


शाहजहांपुर। अपने ही कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को सुबह 7रू00 बजे एंजियोग्राफी के लिए जिला कारागार से केजीएमसी लखनऊ भेज दिया गया है।

वहीं, चिन्मयानंद पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा के सोमवार को कोर्ट में 164 के तहत कलमबंद बयान हो सकते हैं। इसके बाद चिन्मयानंद पर कार्रवाई हो सकती है। इस केस से जुड़े अधिकतर लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।

छात्रा ने चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। दुष्कर्म की जीरो रिपोर्ट वह दिल्ली के लोदी कॉलोनी थाने में दर्ज करा चुकी है। उसकी तहरीर की प्रति भी एसआईटी के पास है, जो जांच में शामिल है। लेकिन, अभी तक चिन्मयानंद पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

इसके लिए छात्रा को मीडिया के सामने अपनी बात रखनी पड़ी। मीडिया के दबाव के चलते छात्रा का मेडिकल कराया गया, लेकिन दुष्कर्म की धारा नहीं बढ़ी। अगली कार्रवाई छात्रा के कोर्ट में कलमबंद बयान पर टिकी हुई है। छात्रा के पिता ने कहा कि उन्हें एसआईटी पर पूरा भरोसा है।

चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप और उनसे पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने के मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने रविवार को चिन्मयानंद से पुलिस लाइन स्थित कैंप कार्यालय में फिर से पूछताछ की। एसआईटी ने छात्रा के दोस्त संजय समेत तीन अन्य साथियों को को भी रंगदारी मांगने के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया।

सुबह लगभग 11 बजे से शुरू हुई पूछताछ देर शाम तक जारी रही। इस दौरान एसआईटी ने पूछताछ करने के साथ ही उनके मोबाइल ले लिए और सर्विलांस सेल की मदद से छात्रा के दोस्तों के मोबाइल का डाटा भी कब्जे में ले लिया है। ताकि यह पता चल सके कि इन मोबाइल से किन-किन लोगों से और कब-कब बात हुई या मैसेज भेजे गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments