Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारबाजार में बेच रहे थे ईएसआई की डिस्पेंसरी में मिलने वाली कैंसर...

बाजार में बेच रहे थे ईएसआई की डिस्पेंसरी में मिलने वाली कैंसर की दवाएं, दो गिरफ्तार

दिल्ली। दिल्ली पुलिस की पूर्वी दिल्ली एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड  ने सोमवार को एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में एएटीएस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सोमवार सुबह एएटीएस ने उस वक्त गिरोह का भंडाफोड़ किया जब गिरफ्तार दोनों आरोपी कैंसर की दवाएं खुले बाजार में बेच रहे थे। यह दवाएं सिर्फ रक्षा विभाग या ईएसआई की डिस्पेंसरी में ही उपलब्ध होती है।

एएटीएस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार आरोपियों के पास से 30 लाख रुपये की दवाएं जब्त की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments