Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारइटावा में पटरी टूटी, राजधानी समेत कई ट्रेन रोकी

इटावा में पटरी टूटी, राजधानी समेत कई ट्रेन रोकी

टूटी पटरी

इटावा। उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। दिल्ली-हावड़ा रूट पर भरथना रेलवे स्टेशन के पास पटरी टूटने की खबर से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में राजधानी समेत कई ट्रेनों को रोका गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

मंगलवार सुबह करीब छह बजे रेलवे अफसरों को सूचना मिली कि भरथना रेलवे स्टेशन के पास पटरी टूटी पड़ी है। सूचना मिलते ही कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली राजधानी समेत कई ट्रेन रोक दी गईं।

रेलवे तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और पटरी मरम्मत का कार्य शुरू किया। राजधानी और मगध एक्सप्रेस को अच्छलदा स्टेशन पर रोक दिया गया। करीब सवा घंटे में पटरी को ठीक कर संचालन शुरू किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments