Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारसैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जूनियर डॉक्टर ने की खुदकुशी

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जूनियर डॉक्टर ने की खुदकुशी

डॉक्टर वंदना शुक्ला की फाइल फोटो

इटावा।  यूपी में इटावा के सैफई विश्वविद्यालय के पीजी में जूनियर डॉक्टर ने सोमवार रात हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से यहां हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार डॉक्टर वंदना शुक्ला गाजियाबाद की रहने वाली थीं।

मंगलवार सुबह कमरे से बदबू आने पर दरवाजा खोलकर देख गया तो डॉक्टर वंदना का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही उनका परिवार सैफई पहुंच गया। संबंधित थाने की पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। सैफई विश्वविद्यालय में इससे पहले पीजी द्वितीय सर्जरी विभाग की डॉक्टर शैलजा सचदेवा ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था।

जूनियर डॉक्टर वंदना के आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments