Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारयुवक के सिर में गोली मारी, 10 किलोमीटर दूर फेंका शव

युवक के सिर में गोली मारी, 10 किलोमीटर दूर फेंका शव

 

दिल्ली। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी के पास मंगलवार की सुबह एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या के बाद हत्यारे उसका शव बाइक पर लाद कर ले गए।

बाद में शव मेरठ जनपद के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नयागांव और धीरखेड़ा के बीच बाईपास के पास पड़ा मिला है। गौरतलब है कि पुलिस उसके मृतक के शरीर से टपके खून के सहारे उस जगह तक पहुंची जहां शव फेंका गया था।

यह जगह 10 किलोमीटर दूर थी। घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तब कहीं जाकर इस हत्या की जानकारी उन्हें हो सकी। मृतक कंकर खेड़ा मेरठ थाना क्षेत्र का बताया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments