Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारमोबाइल में मिले पाकिस्तान में बातचीत किए जाने के सबूत, संदिग्ध गिरफ्तार

मोबाइल में मिले पाकिस्तान में बातचीत किए जाने के सबूत, संदिग्ध गिरफ्तार

छावनी क्षेत्र में जांच करते जवान

मेरठ।  उत्तर प्रदेश में सेना की क्यूआरटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मेरठ जिले से टीम ने संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सेना की क्यूआरटी टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है। जानकारी के अनुसार, क्यूआरटी टीम ने आर्मी  स्कूल के पास से इस संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल से कई पाकिस्तानी नंबर मिलने की बात सामने आ रही है।

फिलहाल थाना लालकुर्ती क्षेत्र में खुफिया एजेंसी आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं आर्मी इटेलीजेंस के साथ क्यूआरटी, पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां भी पूछताछ के लिए पहुंच गई हैं। गौरतलब है कि चार साल पहले भी मेरठ के छावनी क्षेत्र से एसटीएफ की टीम ने पाकिस्तान के जासूस को गिरफ्तार किया था। जिसका नाम मोहम्मद एजाज था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments