Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारघर से स्कूल जाते वक्त रास्ते में बच्चे को मिला ग्रेनेड, गेंद...

घर से स्कूल जाते वक्त रास्ते में बच्चे को मिला ग्रेनेड, गेंद समझ क्लास में लेकर पहुंचा

बच्चे को मिला ग्रेनेड
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक स्कूली बच्चा मंगलवार को घर से सुबह स्कूल जा रहा था, इस दौरान उसे रास्ते में गेंद नुमा चीज नजर आई। वह उसे लेकर क्लास में पहुंच गया। क्लास में बच्चे ने जब वह गेंद नुमा चीज अपने अध्यापक को दिखाई तो उनके होश उड़ गए।
वह गेंद नुमा चीज एक हैंड ग्रेनेड था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच टीम ने बताया की यह हैंड ग्रेनेड 50 साल पुराना है। पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हैंड ग्रेनेड देश में ही निर्मित है। साथ ही यह 50 वर्ष पुराना है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी सैन्य कार्रवाई के दौरान ग्रेनेड गिरकर मिट्टी व पत्थरों के नीचे दब गया होगा। जो मंगलवार को बच्चे को स्कूल आते वक्त मिल गया। पुलिस ने ग्रेनेड को कब्जे में लेकर पुलिस पहुंचाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments