Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारफर्नीचर गोदाम में भयंकर आग, बुलानी पड़ी एयरफोर्स की दमकल

फर्नीचर गोदाम में भयंकर आग, बुलानी पड़ी एयरफोर्स की दमकल

शाहदरा में कुर्सी गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी

आगरा। आगरा में बुधवार तड़के एक कुर्सी गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग बुझाने के लिए 10 दमकलों ने काफी मशक्कत की लेकिन, कामयाबी नहीं मिलने पर एयरफोर्स की दमकलों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि कुछ देर पहले बारिश ने दमकलकर्मियों को राहत दी और कर्मी गोदाम के अंदर दाखिल हो सके। अभी नुकसान का अंदाजा नहीं लग सका है। वहीं आग के कारण भी पता लगाए जा रहे हैं।

शाहदरा कृष्णा विहार में सुनील प्लास्टिक फैक्टरी है। यहां प्लास्टिक की कुर्सी बनाने का काम होता है। तड़के कर्मचारी जब काम कर रहे थे तभी आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल होने लगीं। कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकलकर्मियों को दी। बताते हैं कि आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ जिससे फैक्टरी की छत उड़ गई। आग के चलते आरके ट्रेडिंग कंपनी की भवन में भी दरार आ गई।

देखते ही देखते आग की लपटें विकराल होने लगीं। कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकलकर्मियों को दी। बताते हैं कि आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ जिससे फैक्टरी की छत उड़ गई। आग के चलते आरके ट्रेडिंग कंपनी की भवन में भी दरार आ गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments