Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारछात्रावास में मिला केंद्रीय विद्यालय के छात्र का शव

छात्रावास में मिला केंद्रीय विद्यालय के छात्र का शव

मृतक छात्र के पिता

पटना। बिहार के सीतामढ़ी जिले में पांचवीं का छात्र एक प्राइवेट हॉस्टल के अपने कमरे में मृत पाया गया। इसके बाद मृतक के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया कि अध्यापकों और प्रिंसिपल ने कई बार उनके बच्चे की बुरी तरह से पिटाई की और उस पर चोरी के झूठे आरोप लगाए थे।

सीतामढ़ी के डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हॉस्टल के कमरे की जांच के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि जब प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की तो उन्होंने कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा। मेरे बच्चे पर चोरी के झूठे आरोप लगाए गए और उसे पीटा गया। बच्चे से 400 रुपये भी बरामद किए गए। उसे इसके लिए सजा भी दी गई थी और कहा गया था कि अगर वह फीस नहीं दे सकता तो दोबारा स्कूल न आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments